Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

उत्तर प्रदेश

चाचा बोलेगें तो 2022 में दे देंगे उन्हें राज्यसभा का टिकट: अखिलेश

Posted at: Mar 13 2018 5:49PM
thumb

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह को 2022 में राज्यसभा टिकट देने की बात कही है। अखिलेश ने कहा कि अगर उनके चाचा कहेंगे तो उन्हें 2022 में उन्हें राज्यसभा का टिकट दे देंगे। 

अखिलेश से एक समाचार चैनल कार्यक्रम में उनके परिवार में हुए विवाद के बारे में सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा, कुर्सी के लिये लड़ाई थी। कुर्सी चली गयी अब लड़ाई खत्म। चाचा ठीक ठाक रहें और टिकट की मांग की तो 2022 में उन्हें राज्यसभा भेज देंगे।

उन्होंने कहा कि परिवार में अब सब ठीक है। होली में दो-दो बार पैर छूकर चाचा से उन्होंने आशीर्वाद लिया था।