Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

पंजाब

गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर जमकर चलीं गोलियां

Posted at: Mar 13 2018 6:24PM
thumb

तरनतारन। पंजाब में तरनतारन जिले के मानोचाहल गांव में मंगलवार को गुरुद्वारा श्री जोगी पीर पर कब्जे को लेकर गांव के लोगों तथा निहंग सिंहों में टकराव हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग भी हुई जिसमें करीब छह लोग जख्मी हो गए, वहीं कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार विधि चंद सम्प्रदाय से संबंधित गुरुद्वारा जोगी पीर पर कुछ निहंग सिंहों ने कब्जा करने की कोशिश की जिसका गांव के लोगों द्वारा विरोध करने पर सिंहों ने गोलियां चला दीं। इससे गुस्साए गांव के लोगों ने भी गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में छह लोग घायल हो गए। लोगों ने कब्जा करने आए सिंहों की दो गाड़ियों को भी जला दिया। 

गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है जिस पर काबू पाने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है तथा करीब 12 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के आमने-सामने डटे होने के कारण पुलिस ने पूरे गांव को घेरे में ले लिया है।