Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

जम्मू : एक दिन बाद मिला गायब हुआ जवान का शव, की गई बर्बरता

Posted at: Sep 19 2018 1:25PM
thumb

जम्मू। सांबा के रामगढ़ सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान पाकिस्तानी हमले में शहीद हो गया। जवान पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद एक दिन पूर्व गायब हो गया था, जिसके बाद शाम को सीमा के पास जवान का शव बरामद किया गया। शव के साथ बर्बरता की गई थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पाक रेंजर बैट से हमला करके जवान को घायल अवस्था में अपने साथ ले गए थे और बाद में उसका शव सीमा के पास छोड़ गए।
शहीद जवान की पहचान हेड कॉन्स्टेबल नरेन्द्र कुमार निवासी गांव थाना कला, जिना सोनीपत, हरियाणा के रूप में की गई है। सूत्रों के अनुसार, शव की हालत बहुत ही खराब है। बता दें कि जवान के घायल होने की सूचना के बाद बीएसएफ ने सीमा पर तलाशी अभियान चलाया, पर जवान का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। ऐसा कहा जा रहा था कि सीमा पर उगे सरकंडों के बीच कहीं जवान गुम हो गया है और घायल अवस्था में बेसुध भी पड़ा हो सकता है। शाम को जवान का शव प्राप्त किया गया। पाकिस्तान इससे पहले भी इस तरह के हमले करता रहा है।