Thursday, 18 April, 2024
dabang dunia

अन्‍य

कश्मीर में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी, ठंड बढ़ी

Posted at: Nov 14 2018 11:27AM
thumb

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों और गुरेज कस्बे में ताजा बर्फबारी से घाटी में दिन के तापमान में और गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है।
कश्मीर घाटी में हालांकि बादल छाए रहने से रात का तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। सीमावर्ती कारगिल कस्बे में इस बीच तापमान के शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चले जाने के कारण लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। लेह में तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।