Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

कांग्रेस को जनता के आशीर्वाद का परिचायक हैं निकाय चुनाव परिणाम

Posted at: Nov 27 2019 1:24AM
thumb

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने तीन दर्जन निकायों में कांग्रेस के अध्यक्षों के निर्वाचन पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे जनता का कांग्रेस को आशीर्वाद का परिचायक बताया है। पायलट ने आज निकाय चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद हुए उपचुनाव एवं निकाय चुनाव में जनता ने कांग्रेस को सफल बनाकर स्पष्ट कर दिया है कि जनता कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली से पूर्णतया संतुष्ट है।

उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस संगठन पूरी मुस्तैदी के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनता तक ले जाकर उनके हित में सक्रियता से काम कर रहा है। कांग्रेस संगठन ने निकाय चुनावों के लिए जिस रणनीति पर काम किया उससे जनता का विश्वास जीतने में कांग्रेस कामयाब रही है।

पायलट ने कहा कि हमने चुनाव पूर्व निकाय क्षेत्रों के लिए जो घोषणा पत्र जारी किया उसे जनता ने स्वीकार किया और कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन करके क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कांग्रेस के सभी निर्वाचित पार्षदों एवं संगठन के पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए समर्पित होकर काम करने का आभान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सभी निकाय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।