Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

रेसिपी

ठंड में सेहतमंद रखेंगे सूखे मेवे के लड्डू

Posted at: Oct 8 2019 3:38AM
thumb

सूखे मेवे के लड्डू ठंड के दिनों में सेहत बना सकते हैं। बनाने के लिए अलग-अलग मेवे को हल्का भून लिया जाता है फिर गुड़ मिलाकर इनके लड्डू बना लिए जाते हैं। 

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन

कितने लोगों के लिए : 2 - 4

समय : 30 मिनट से 1 घंटा

मील टाइप : वेज, हेल्‍दी फूड

आवश्यक सामग्री : 1 कप ओट्स, 1 टेबलस्पून अखरोट (बारीक कटे हुए), 1 टेबलस्पून बादाम (बारीक कटे हुए), 2 टेबलस्पून तिल, 2 टीस्पून घी, गुड़ स्वादानुसार, 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर, 2 टेबलस्पून दूध। 

विधि : सूखे मेवे के लड्डू बनाने के लिए मीडियम आंच पर पैन रख लें। 

2. इसमें ओट्स, अखरोट और बादाम को ड्राई रोस्ट कर लें। 

3. इसे निकालकर ठंडा कर लें। 

4. अब पैन में तिल डालकर भून लें। 

5. इसे भी प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें। 

6. धीमी आंच पर उसी पैन में घी डालकर गुड़ को एक मिनट तक भून लें। 

7. इसमें भूने हुए ओट्स, सूखे मेवे, तिल और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। 

8. अब दूध डालकर मिलाएं और मिश्रण तैयार कर लें। 

9. तैयार मिश्रण के लड्डू बना लें। 

10. इन्हें खुद भी खाएं और सबको खिलाएं।