Tuesday, 16 April, 2024
dabang dunia

रेसिपी

मशरूम सूप

Posted at: Dec 5 2018 12:42PM
thumb

सामग्री :
मशरूम- दो,
गाजर व पत्ता गोभी- आधा कप, 
शिमला मिर्च, 
प्याज- एक, 
अदरक व लहसुन, 
चीनी- एक छोटा चम्मच,
अजीनोमोटो- एक चुटकी, 
हॉट एंड स्वीट सॉस- दो बड़े चम्मच, 
सोया सॉस व सिरका- एक-एक छोटा चम्मच, 
कार्न फ्लोर- दो छोटे चम्मच, 
वेजिटेबल स्टॉक - तीन कप, 
नमक, 
सफेद मिर्च- स्वादानुसार, 
मक्खन- दो छोटे चम्मच।
विधि :
पैन में मक्खन गर्म करें। इसमें बारीक कटा प्याज, अदरक, लहसुन डालकर दो- तीन मिनट तक पकाएं। अब इसमें मशरूम, बारीक कटी सब्जियां, नमक, चीनी, सफेद मिर्च, दोनों तरह की सॉस, सिरका, अजीनोमोटो, कार्न फ्लॉर व वेजिटेबल स्टॉक डालकर अच्छी तरह मिलाएं व मिश्रण गाढ़ा होने तक पकाएं। तैयार मशरूम सूप को गर्मागर्म सर्व करें।