Tuesday, 16 April, 2024
dabang dunia

लाइफ स्टाइल

स्टडी में हुआ खुलासा, Kiss करने से बढ़ जाएगी आपकी उम्र

Posted at: Apr 10 2019 4:47PM
thumb

अगर आपको लंबे वक्त तक जीना है तो आपको किस करना होगा। जी हां यह हम नहीं कह रहे बल्कि स्टडी से साबित हुआ है। स्टडी में कई बातों का खुलासा किया गया है। स्टडी से पता चला है कि किस करने से पार्टनर के साथ आपक संबंध और गहरा हो जाता है और आप हमेशा जंवा दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं किस करना कैसे फायदेमंद है।

किस करने के चमत्कारिक फायदे
स्टडी में कहा गया है कि सभी लोगों की लार में 80 फीसदी बैक्टीरिया एक जैसे होते हैं जबकि सिर्फ 20 फीसदी बैक्टीरिया ही अलग होते हैं। ऐसे में जब आप किस करते हैं तो बैक्टीरिया आपस में बदलते हैं और एंटीबॉडी विकसित करने मे मदद करता है। इससे आपके शरीर का आंतरिक रक्षा तंत्र मजबूत होता है और इम्यूनिटी बढ़ती है।
 
अगर आप एक मिनट किस करते वक्त 20 बार सांस लेते हैं तो यह एक मिनट में 60 गुना तक बढ़ जाता है। किस करने से फेफड़ों के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज हो जाती है।
 
सुबह के वक्त किस करने से 50 फीसदी आत्मविश्वास को बढ़ाता है।
 
किस आपके ब्लड को इम्युनोग्लोबुलिन ई एंटीबॉडी को कम करने में मदद करता है। आंखों में पानी और छींकने जैसी एलर्जी इम्युनोग्लोबुलिन ई एंटीबॉडी के कारण ही होती है।
 
गंभीर सिरदर्द के दौरान किस भी राहत पहुंचाता है।
 
इसके अलावा पीरियड्स के दौरान किस आपके साथी के शरीर को असहनीय दर्द को दूर करता है।