Thursday, 18 April, 2024
dabang dunia

लाइफ स्टाइल

पहली मुलाकात में लड़की हो जाएगी इंप्रेस करें ये बातें

Posted at: Aug 19 2019 2:18AM
thumb

कुछ लड़के तो लड़कियों से आसानी से बात कर पात हैं, लेकिन कुछ बहुत हिचकिचाते हैं।  अक्सर होता है कि आप दोनों पहले कई दिनों तक चैटिंग करते हैं उसके बाद मिलते हैं कितना डर लगता कि कहीं वो आप को गलत ना समझे और आपकी बात पर यकीन करने की बजाय पलट कर झापड़ ही ना मार दे। मन में कई सवाल उमड़ते घुमड़ते रहते हैं, जैसे सामने वाला कैसा होगा, कहां मिलेगें, कैसे मिलेंगे, क्या बातें होगीं वगैरह वगैरह। जानिए कि पहली मुलाकात में किस तरह आप पार्टनर के साथ अच्छी और लंबी बातें कर सकते हैं।
 
 
लड़की के प्रोफेशन के बारे में जरूर पूछें।  सभी को अपने काम के बारे में बात करना अच्छा लगता है।  चाहे वह काम की बुराई ही क्यों ना करें।  इसके अलावा ये सवाल आपके लिए उनके साथ लम्बी बातचीत का रास्ता खोल देता है और चुप्पी नहीं रहती। 
 
इसके बाद आप उसके वीकेंड्स प्लान के बारे में भी सवाल पूछ सकते हैं।  इससे लड़की की पसंद और उसके स्वभाव के बारे में भी पता चलता है।  आगे की प्लानिंग भी आप उसी के हिसाब से कर सकते हैं। 
 
लड़कियों को अपनी बेस्ट फ्रेंड के बारे में भी बात करना अच्छा लगता है।  कहते हैं कि अगर आप किसी इंसान को समझना चाहते हैं तो उसके दोस्तों के बारे में जानें।  आपको पता चल जाएगा। 
 
अगर आप कुछ प्रयोगात्मक सवाल पूछना चाहते हैं तो उनसे पूछ सकते हैं कि अगर उन्हें 10 लाख रुपये दे दिए जाएं तो वे उस पैसे का किस तरह उपयोग करेंगी।  इससे पार्टनर की रचनात्मकता का एहसास भी आपको होगा। 
 
अगर बातचीत बोरिंग हो रही हो तो इसमें हंसी का तड़का लगाएं।  उनसे पूछें कि उनके जीवन में अब तक की सबसे मजेदार बात क्या रही।  अपने बारे में भी बताएं।  हंसमुख बने रहें। 
 
डेट पर आई लड़की का मतलब ये नहीं होता कि वो आपकी हो गई।  आपसे बातचीत उन्हें अच्छी लगी है इसलिए वो आपसे मिलने आई हैं।  इसका ख्याल रखें और उनकी तारीफ करते रहें।  चतुराई से उनके पहनावे और मेकअप पर नजर डालें और भरपूर तारीफ करें।  जाते-जाते फिर कब मिल रहे हैं ये भी पूछना ना भूलें।