Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

इस बार 15 जनवरी को मनेगी सक्रांति

Posted at: Dec 30 2018 11:32AM
thumb

हर वर्ष परंपरागत तरीके से 14 जनवरी को मनाए जाने वाले मकर सक्रांति का पर्व इस बार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। अजमेर के  आगरा गेट स्थित प्राचीन गणेश मंदिर से जुड़े पं. घनश्याम आचार्य ने शनिवार को बताया कि इस बार सूर्य का मकर में प्रवेश शाम सात बजकर पचास मिनट पर होगा, ऐसी स्थिति में  रात में दान पुण्य का महत्व कम माना गया है। परिणामस्वरूप यह पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर सक्रांति पर दान पुण्य का विशेष महत्व है। इसके  चलते श्रद्धालु पवित्र सरोवर में स्नान ध्यान के बाद ही दान कर पुण्यार्जन करेंगे। उन्होंने बताया इस दिन सर्वाधिक तिल एवं गुड़ के दान का महत्व है। इसके  चलते श्रद्धालु पवित्र सरोवर में स्नान ध्यान के बाद ही दान कर पुण्यार्जन करेंगे।