Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

जब मिलती है असफलता तो क्या करना चाहिए

Posted at: Jan 5 2019 4:37PM
thumb

अधिकांश लोग असफलता बर्दाश्त नहीं कर पाते और शर्मिंदगी महसूस करते हैं। इसके साथ ही व्यक्ति में बहुत-सा गुस्सा भी पैदा हो जाता है। यदि किसी व्यक्ति को असफलता मिलती है तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, यहां जानिए...
1. गलतियां सुधारकर आगे बढ़ना चाहिए
असफलता के लिए हम स्वयं ही जिम्मेदार होते हैं। असफलता से सीखने के लिए यह जरूरी है कि आप उसे स्वीकारें, फिर उसका विश्लेषण करें और इसके बाद गलतियां अपने आप ध्यान में आ जाती हैं, जिन्हें सुधार कर हम आगे बढ़ सकते हैं।
2. बुद्धिमान से मार्गदर्शन लें
हार के समय में अपने से बुद्धिमान व्यक्ति का मार्गदर्शन लेना चाहिए। किसी का मार्गदर्शन लेना कमजोरी नहीं दशार्ता, बल्कि यह हमारी विनम्रता का प्रतीक है।
3. सकारात्मक सोच बनाएं
हर असफलता में सफलता के अवसर देखने की सलाह दी जाती है, यह वाकई वैज्ञानिक सत्य है। इस तरह की सकारात्मक सोच से विज्ञान की दुनिया में नाकामी के बाद बड़े-बड़े आविष्कार हुए हैं।