Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

इस माला से जपें अपने इष्ट और गुरु का मंत्र, होगा धन लाभ

Posted at: Apr 17 2019 5:08PM
thumb

कई सारे धर्मों में ईश्वर की पूजा आराधना में माला का जाप बहुत ही खास माना जाता हैं, वही पुराने समय में ऋषि मुनि माला का जाप कर के कई तरह की सिद्धियां प्राप्त करते ​थे। वही हिंदू धर्म में 108 मनके की माला से जप का विधान होता हैं। वही सभी देवी देवताओं के लिए अलग अलग माला जाप का ​भी विधान होता है। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं, माल जाप से आपको कैसे लाभ प्राप्त हो सकता हैं तो आइए जानते हैं।
 
रुद्राक्ष की माला का जाप
आपको बता दें,कि शैव परंपरा को मानने वाले व्यक्ति भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करते हैं। बता दें,कि रुद्राक्ष एक फल की गुठली होती हैं जिसकी उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से मानी जाती हैं। व्यक्ति रुद्राक्ष की माला जाप से भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं।
 
चंदन की माला का जाप
वही देवी देवताओं के तिलक के लिए खास कर इस्तेमाल कि जाने वाली चंद की माला का जाप बहुत ही लाभकारी होता हैं। वही इसे प्रसाद के रूप में माथे पर भी लगाया जाता हैं। वही चंदन की माला का वैष्णव परंपरा में साधना और पूजा के समय मंत्र जाप के लिए विशेष रूप से प्रयोग किया जाता हैं।
 
तुलसी की माला का जाप
वही सनातन धर्म परंपरा में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता हैं वही वैष्णव पंरपरा के व्यक्ति इसकी पत्तियों का इस्तेमाल न सिर्फ भगवान के प्रसाद के लिए करते हैं बल्कि इसकी लकड़ी से बनी माला का जाप के लिए विशेष रूप से प्रयोग करते हैं।
 
हल्दी की माला का जाप
वही हिंदू धर्म में किसी भी पूजा या फिर शुभ और मांग​लिक कार्यों आदि में हल्दी का खास इस्तेमाल किया जाता हैं। वही भोजन में प्रयोग होने वाली हल्दी सेहत से ही नहीं सौभाग्य को भी अच्छा कर देती हैं।