Thursday, 18 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

धनतेरस में भूल से ना खरीदें ये 5 वस्तुएं, वरना बरसेगा मां का क्रोध

Posted at: Oct 13 2019 2:28AM
thumb

 

अक्टूबर के इस माह में ऐसे दो खास पर्व हैं की हम आसानी से देवी-देवताओं को खुश कर सकते हैं। हाल ही में नवरात्रि खत्म हो गयी हैं जिसके तुरंत बाद दीपावली का त्यौहार आ रहा हैं। ये तो हम सभी को मालूम होगा की दीपावली में हम मां लक्ष्मी की आराधना करते हैं ताकि मां लक्ष्मी अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें और आर्थिक समस्या घर पर कभी ना आए। धनतेरस के दिन लोग ऐसे कई वस्तुएं खरीदते हैं जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे वस्तुएं के बारें में बताएंगे जिसे अगर आप धनतेरस के दिन बाजार से खरीदते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे बेहद नाराज हो जाती हैं।
शीशा ना खरीदें- धनतेरस के दिन किसी भी प्रकार की शीशे की वस्तु लेना अशुभ होता हैं। ऐसा माना जाता हैं की शीशा राहु ग्रह से संबंध रखता हैं और ज्योतिष में राहु ग्रह को क्रूर ग्रह में शामिल किया गया हैं। इसलिए इस दिन शीशे की कोई भी वस्तु लेना वर्जित हैं यानी की मना हैं।
एल्युमीनियम के चीजें न खरीदें- धनतेरस में एल्युमीनियम से जुड़े कोई भी वस्तु नहीं लेना चाहिए वरना इससे शुभ की जगह अशुभ फल प्राप्त होते हैं।
नुकीली किचन की चीजें- धनतेरस के दिन किचन में काम आने वाले नुकीले वाली वस्तुएं जैसे चाकू और लोहे के बर्तन खरीदना भी शास्त्रों में मना किया गया हैं। इससे अशुभ फल की प्राप्ति होती हैं।
आर्टिफिशियल यानी की नकली गहने ना लें- धनतेरस के दिन आर्टिफीसियल आभूषण नहीं खरीदने चाहिए बल्कि किसी धातु के बने आभूषण खरीदना चाहिए जैसे चांदी, सोना, हिरा आदि।
कांच का सामान भी ना लें- धनतेरस के दिन किसी भी प्रकार के कांच के सामान नहीं लेने चाहिए ये बहुत अशुभ माना गया हैं।