Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

व्‍यापार में सफल होने के उपाय

Posted at: Feb 14 2018 3:08PM
thumb

हस्तरेखा के जरिए व्यक्ति के बारे में काफी कुछ बताया जा सकता है।  हस्तरेखा में मस्तिष्क रेखा का बहुत महत्व होता है। कहा जाता है कि जिसकी मस्तिष्क रेखा सीधी होती है वो....
दि व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा झुकी हुई हो तो उस व्यक्ति का मस्तिष्क कलात्मक, रचनात्मक एवं शोधपूर्ण गुणों से युक्त होता है। ऐसा व्यक्ति साहसिक कार्यों को बेहतर ढंग से करने में सक्षम होता है। किसी व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा का अंत यदि शाखाओं के बिना हो तो यह ध्यान लगा सकने की शक्ति की ओर संकेत करता है। जिस व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा सीधी होती है वह व्यक्ति व्यवहारिक एवं नियमबद्ध होता है। ऐसा व्यक्ति एक सफल व्यापारी होता है। यदि किसी व्यक्ति की जीवन रेखा एवं मस्तिष्क रेखा आपस में जुड़ी हो तो ऐसा व्यक्ति जरुरत से ज्यादा चिंतन करने वाला होता है। उसमें आत्मविश्वास की कमी होती है। 
वह भावुक किस्म का होता है। ऐसा व्यक्ति सभी के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करता है। यदि किसी व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा से अलग हटकर प्रारंभ हो तो यह आत्मविश्वास एवंचिंतन की अपेक्षा कर्म में विश्वास, शक्तिशाली गुण, अधीरता का का संकेत करती है। यदि किसी व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा के अंत में बड़े आकार का शूल हो तो ऐसा व्यक्ति अस्थिर स्वभाव एवं मन:स्थिति की प्रवृत्ति वाला होता है।