ज्योतिष
Posted at: Jul 4 2018 3:15PM
शास्त्रों में ऐसा माना जाता है कि शादी के बाद पति और पत्नी का भाग्य एक-दूसरे से जुड़ जाता है। इसीलिए शादी के बाद पति पत्नी दोनो के अच्छे-बुरे काम का प्रभाव दोनो के जीवन में पड़ता है। लेकिन कुछ बाते अच्छे भाग्य के लिए अगर पत्नी रोज रोज करें तो पति का भाग्योदय हो सकता है। आज हम इस लेख में पत्नी के लिए रसोई से जुडें कुछ बातो को बता रहें हैं जिनको करने से पति का भाग्य हमेशा के लिए खिल सकता है।
ऐसा माना जाता है कि अगर बगैर नहाए किचन में जाना और खाना बनाना घर में बीमारियों को निमंत्रण देने का काम करता है। ऐसा करने से पति-पत्नी को जीवन में दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है।
अगर रसोई में खाना बनाते समय दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाते है तो इसके प्रभाव से घर में सुख-शांति भंग होने लगती है।
घर में अगर पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाते है तो इसका प्रभाव साधारण रहता है। वैसे इस दिशा को खाना बनाने के लिए सामान्य स्थिति में रखा गया है।
घर में उत्तर दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाते है तो इससे घर में धन हानि होती हैं।
घर में अगर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाते है तो इस दिशा को वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता।
हमेशा इस बात का ध्यान रख कि घर में किचन किसी भी दिशा में हो लेकिन खाना बनाने समय मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
रसोई में पूर्व दिशा में खिड़की जरुर बनाएं। वही वास्तु का मानना है की किचन के ठीक सामने बाथरूम नहीं होना चाहिए।