Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

खेल

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले श्रीलंका को लगा बड़ा झटका

Posted at: Jan 21 2019 12:12PM
thumb

कोलंबो। श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने के साथ ही करारा झटका लगा है। उसके तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने रविवार को इसकी पुष्टि की। नुवान को घुटने के पीछे की नस में खिंचाव है। प्रदीप को ये तकलीफ तब हुई जब वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के साथ अभ्यास मैच खेल रहे थे। वह दो ओवर के बाद मैदान से चले गए थे। शुक्रवार को नुवान का स्कैन हुआ उसके बाद ही उन्हें स्वदेश भेजे जाने का फैसला लिया गया। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 24 जनवरी से हो रही है।