Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

खेल

महिला पहलवान अंशु ने जीता स्वर्ण

Posted at: Jul 12 2019 12:43AM
thumb

नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने थाईलैंड में चल रही जूनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में गुरुवार को 59 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में तीसरे दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले आयोजित हुए जिसमें अंशु ने 59 किग्रा में स्वर्ण और अंजू ने 55 किग्रा में कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग के शेष पांच वजन वर्गों के मुकाबले शुक्रवार को आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले भारत के जूनियर ग्रीको रोमन पहलवानों ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल सात पदक जीते। विजय ने 55 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि आवेश ने 130 किग्रा और सचिन राणा ने 60 किग्रा में रजत जीते। सुनील ने 87 किग्रा,गौरव ने 67 किग्रा, राहुल ने 72 किग्रा और दीपांशु ने 97 किग्रा में कांस्य पदक जीते। भारतीय ग्रीको रोमन टीम ने 145 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया जबकि ईरान ने 218 अंकों के साथ पहला और कजाकिस्तान ने 146 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।