Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

खेल

भारत ने ओलम्पिक चैंपियन अर्जेंटीना को 4-3 से हराया

Posted at: Apr 7 2021 8:14PM
thumb

ब्यूनस आयर्स। भारत ने अर्जेंटीना दौरे के अपने पहले अभ्यास मैच में मेजबान टीम और ओलम्पिक चैंपियन अर्जेंटीना को 4-3 से हरा दिया। भारत की तरफ से नीलकांता  शर्मा  (16), हरमनप्रीत  सिंह  (28), रुपिंदर  पालसिंह  (33) और  वरुण  कुमार  (47) ने गोल दागे। ओलम्पिक चैंपियन की तरफ से  ड्रैगफ्लिककेर  लिएंड्रो तोलिनी  (35' और  53') ने दो गोल तथा  मैसो कसेला (41) ने एक गोल किया।  

पहले क्वार्टर  में कोई गोल नहीं होने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर  में 16वें और 28वें मिनट के गोल से पहले हाफ तक 2-0 की बढ़त बना ली। भारत फिर 33वें मिनट में 3-0 से आगे हो गया लेकिन अर्जेंटीना ने 35वें और 41वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया।  भारत को 47वें मिनट में वरुण के गोल से 4-2 की बढ़त मिल गयी।  अर्जेंटीना  ने 53वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागा।  भारत ने इसके बाद अपने सारे संसाधन झोंकते हुए अपनी एक गोल की बढ़त का बचाव किया और जीत अपने नाम की।