Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

शिमला और कुफरी सहित ऊंचे इलाकों में फिर हिमपात, 92 सड़कें हुईं बंद

Posted at: Mar 15 2019 11:46AM
thumb

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मार्च के महीने में भी बर्फबारी का नजारा देखने को मिल रहा है। गुरूवार को यहां मौसम ने करवट ली और शाम के वक्त हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। यहां की सबसे उंची चोटी जाखू बर्फ की सफेद चादर से लकदक हो गई। इस दौरान मॉल रोड व रिज मैदान में भी हल्का हिमपात हुआ, जिसका यहां घूमने आए पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। शिमला से सटेे कुफरी मेें तीन से चार सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। लेकिन इससे यातायात प्रभावित नहीं हुआ। लोकनिर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कपूर ने बताया कि बर्फबारी से राज्य में 92 सड़कों पर गुरूवार को वाहनों की आवाजाही ठप्प रही।
डल्हौजी सर्कल में 57 और कुल्लू सर्कल में 22 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान लाहौल-स्पीति जिले के केलंग में 15 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है। इसके अलावा कोठी में 12 कल्पा में 6 और डल्हौजी में 5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। वहीं राज्य के निचले व मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर आज बारिश होती रही। मौसम के इन तीखे तेवरों से राज्य भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कई इलाकों का पारा माइनस में चल रहा है। लाहौल-स्पीति जिले के केलंग में सबसे अधिक ठंड पड़ी। यहां आज सुबह न्यूनतम तापमान -8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान-2 और डल्हौजी में -0.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
इसके अलावा कुफरी व मनाली में 1 डिग्री, शिमला में 5.5 डिग्री, धर्मशाला में 5.6 डिग्री, मंडी में 7 डिग्री, सोलन में 7.4 डिग्री, भुंतर व पालमपुर में 7.5 डिग्री, जुब्बड्हट्टी में 8.4 डिग्री, सुंदरनगर में 8.8 डिग्री, चंबा में 9 डिग्री, नाहन में 9.3 डिग्री, कांगड़ा में 10.5 डिग्री, उना में 10.7 डिग्री, हमीरपुर में 10.9 डिग्री और बिलासपुर में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें, तो शिमला में 11.2 डिग्री, सुंदरनगर में 16.8 डिग्री, भुंतर में 14, कल्पा में 6, धर्मशाला में 12.4, उना में 21.7, नाहन में 22.4, केलंग में 1.6, सोलन में 15.5 डिग्री, मनाली में 6.4 डिग्री, कांगड़ा में 18.4 डिग्री, मंडी में 17.1 डिग्री, बिलासपुर में 17.6 डिग्री, हमीरपुर में 17.1 डिग्री, चंबा में 13.9 डिग्री, डल्हौजी में 4.4 डिग्री और कुफरी में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।