प्रदेश
Posted at: May 25 2019 1:26AM
कोलकाता। अभिनेत्री और मॉडल नुसरत जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर बशीरहाट लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी थीं। इस सीट पर उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के शायंतन बसु और कांग्रेस के काजी अब्दुल रहीम से था। यहां उन्होंने दोनों ही बड़े दलों के प्रत्याशियों को मात दे दी है। नुसरत ने साल 2010 में 'फेयर वन मिस कोलकाता' ब्यूटी कॉन्टेस्ट का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद वह मॉडलिंग के क्षेत्र में सकिय हो गईं। धीरे-धीरे उन्होंने टॉलीवुड में कदम रखा जहां उन्होंने राज चक्रवर्ती की फिल्म 'शोत्रु' से फिल्मों में डेब्यू किया।