Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

देविन्दर सिंह पर स्थिति साफ करे सरकार: कांग्रेस

Posted at: Jan 14 2020 8:19PM
thumb

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आतंकवादियों के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस के गिरफ्तार उपाधीक्षक देविन्दर सिंह को लेकर सरकार के स्पष्टीकरण की मांग करते हुए मंगलवार को कहा कि पूरे मामले की तहकीकात की जानी चाहिए। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि देविन्दर सिंह के पूरे संबंधों और संपर्कों की जांच होनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को इस पर बयान देना चाहिए।
 
उन्होेंने आशंका व्यक्त की कि देविन्दर सिंह के पास महत्वपूर्ण जानकारियां हो सकती है जिनका देश की सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि देविन्दर सिंह की वर्ष 2001 के संसद हमले और पुलवामा हमले में भी संलिप्तता हो सकती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पुलवामा हमले के समय देविन्दर सिंह जिले में तैनात था और इस हमले के कई सवालों का जवाब अभी तक नहीं आया है।