Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

रामगढ़ : मुंशी हत्याकांड में एक अपराधी गिरफ्तार

Posted at: Apr 7 2021 7:33PM
thumb

रामगढ़। झारखंड में रामगढ़ जिला पुलिस ने कुज्जू ओपी क्षेत्र के सीसीएल की तोपा परियोजना में एक निजी कंपनी के मुंशी की हत्या के मामले में एक अपराधी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बुधवार को यहां बताया कि एक निजी कंपनी के मुंशी महेश राम की हत्या रंगदारी के लिए की गई है। इस हत्या के पीछे विकास तिवारी गिरोह का हाथ है।  मामले में गिरोह के सदस्य तबारक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तबारक के पास से देसी पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किया गया है।
 कुमार ने बताया कि तबारक अंसारी हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्राईन मोढ़ा गांव का निवासी है। 25 मार्च की शाम वह तोपा कोलियरी के बनवार कांटा घर के पास पहुंचा। वहां उसने महेश राम को अपने पास बुलाया और बातों ही बातों में उन्हें गोली दाग दी। एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि तबारक अंसारी सात मामलों में अब तक जेल जा चुका है। रंगदारी के एक मामले में इसे सजा भी हो चुकी है। वह विकास तिवारी गिरोह के लिए लगातार काम करता रहा है। कोलियरी क्षेत्र में दहशत पैदा कर वह लोगों से पैसे वसूलता है। महेश राम से भी उसने पैसे की ही मांग की थी। तबारक की गिरफ्तारी के बाद उन दोनों अपराधियों की भी शिनाख्त हो चुकी है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।