Thursday, 18 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

उ प्र में कानून.व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में..योगी

Posted at: Feb 13 2018 9:03PM
thumb

अगरतला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनके राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के 18 फरवरी को होने वाले चुनाव के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रचार करने आए योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून- व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराध घटे हैं और पिछले 10 महीने के उनके कार्यकाल में कोई दंगा नहीं हुआ और न ही कहीं कर्फ्यू लगाना पड़ा।