Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

किसानों की आमदनी की अनिश्चितता की भरपाई कृषि वानिकी से: नीतीश

Posted at: Feb 13 2018 9:12PM
thumb

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानों की आमदनी की अनिश्चितता की भरपाई के लिए कृषि वानिकी के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि उनकी आय बढ़ाने के लिए शीघ्र कृषि वानिकी नीति बनाई जाएगी। कुमार ने यहां कृषि वानिकी समागम का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार का यह प्रयास है

कि किसानों को फसलों से होने वाली आमदनी में जो अनिश्चितता बनी रहती है उसकी भरपायी कृषि वानिकी के माध्यम से हो। फसल के साथ ही किसान पेड़ पौधे लगाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि वानिकी को विस्तार देने और कृषकों की आय बढ़ाने के लिए शीघ्र ही कृषि वानिकी नीति बनाई जाएगी।