Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

शिवाजी को सर्वश्रेष्ठ सेनापति के रूप में जाना जाता है:नाईक

Posted at: Feb 19 2018 10:02PM
thumb

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी की विशेषता थी कि वे स्वयं युद्ध के मैदान में होते थे और इसीलिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सेनापति के रूप में जाना जाता है। नाईक आज यहां उत्तर प्रदेश मराठी समाज द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोत्सव एवं शिव ज्योत कार्यक्रम में बोल रहे थे। राज्यपाल ने अन्य अतिथिगणों के साथ शिवाजी महाराज की अश्वरोही कांस्य प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके नमन करते हुए कहा "मैं मुम्बई में हर वर्ष छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होता था। लखनऊ में आज का आयोजन देखकर मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे मुम्बई यहां आ गयी है।" उन्होंने कहा कि शिवाजी को सर्वश्रेष्ठ सेनापति के रूप में इसलिए जाना जाता है क्योंकि वे स्वयं युद्ध के मैदान में होते थे।