Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

मध्यप्रदेश: रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

Posted at: Mar 23 2018 7:21PM
thumb

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के मिर्जापुर ग्राम पंचायत सचिव को लोकायुक्त पुलिस ने 8 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया हैं। लोकायुक्त पुलिस इंदौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव विनोद प्रजापति भूखंड का नक्शा पास करने के एवज में भारत पटेल से 20 हजार रिश्वत की मांग कर रहा था। उसे आज पहली किश्त 8 हजार शिकायतकर्ता से लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।