Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

सीबीएसई के 12वीं के नतीजे में लड़कियों का दबदबा बरकरार

Posted at: May 26 2018 5:32PM
thumb

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के नतीजे में नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ने 499 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर भी लड़कियों ने बाजी मारी है। गाजियाबाद की अनुष्का चंद्रा दूसरे स्थान पर रहीं और 498 अंक हासिल किये हैं। तीसरे स्थान पर लुधियाना की आस्था बांबा, जयपुर की चाहत भारद्वाज, हरिद्वार की तनुजा कापरी, नोएडा की सुप्रिया कौशिक, गाजियाबाद के नकुल गुप्ता और क्षितिज आनंद के साथ मेरठ की अनन्या सिंह हैं।

इन सभी को 497 अंक मिले हैं। टॉपर्स की सूची में नोएडा और गाजियाबाद के विद्यार्थी छाये हुए हैं। टॉप 10 में पांच छात्र नोएडा और गाजियाबाद से हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत भी लड़कों की तुलना में 9.32 फीसदी अधिक है। क्षेत्रवार परिणामों के लिहाज से त्रिवेंद्रम क्षेत्र (97.32) ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, दूसरे स्थान पर चेन्नई (93.87) और तीसरे स्थान पर दिल्ली (89.0) है।