Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

उज्जैन : महाकाल मंदिर के बाहर चाकूबाजी में युवक की मौत

Posted at: Aug 19 2018 10:23AM
thumb

उज्जैन। उज्जैन में शनिवार रात महाकाल मंदिर में भस्मारती द्वार पर हुए विवाद के बाद कुछ हमलावरों ने एक दंपत्ति पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें महिला के पति की मौत हो गई जबकि महिला और बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
महाकाल पुलिस ने बताया कि विष्णु पिता रमेश पांचाल निवासी जयसिंह पुरा शनिवार रात को पत्नी पूजा के साथ  मंदिर में दर्शन के लिए गया था। दंपति जब भस्मारती गेट के पास खड़े थे तभी फोटो फ्रेम दुकान संचालक अमित त्रिवेदी ने चाकू से विष्णु पांचाल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया अचानक पूरे घटनाक्रम से मंदिर के आसपास भगदड़ मच गई विष्णु ने जान बचाने के लिए बड़ा गणेश की ओर दौड़ लगा दी लेकिन आरोपी अमित उसके पीछे चाकू लेकर दौड़ पड़ी।
पति की जान बचाने के लिए पूजा भी पीछे पीछे भागी। कुछ दूर जाकर विष्णु गिर गया और अमित ने उसके पेट में चाकू घोंप दिए। इसके बाद आरोपी ने पूजा पर भी प्राणघातक हमला कर दिया। चाकू मारने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने परीक्षण के बाद विष्णु को मृत घोषित कर दिया
दो दिन पहले हुआ था विवाद
महाकाल पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले अमित और विष्णु की पत्नी पूजा के बीच विवाद हुआ था जिसमें अमित ने पूजा के 8 साल के बेटे अंशुल को चांटा मार दिया था उस घटना के बाद दंपति शनिवार को एक बार फिर दर्शन करने के लिए महाकाल मंदिर गए थे जहां पर आरोपी से उनका सामना हो गया। उक्त मामले में महाकाल पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी के परिजनों को हिरासत में लिया है