Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

हाई कोर्ट ने अखिलेश यादव को दिया झटका - होटल पर लगाई रोक

Posted at: Aug 19 2018 1:59PM
thumb

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने अखिलेश यादव के होटल बनाने के मंसूबे पर पानी फेर दिया है..समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष लखनऊ में एक हेरिटेज होटल शुरू करना चाहते थे! लेकिन इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने होटल के निर्माण पर रोक लगा दी है! 
शिशिर चतुवेर्दी ने कोर्ट से हाई सिक्योरिटी जोन में होटल बनाने पर रोक लगाने की अपील की थी! उन्होंने अखिलेश के करीबी लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है! अदालत में अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी। 
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर एक प्लॉट है। उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव भी इस जमीन की मालकिन हैं! दोनों ने मिलकर ये जमीन रामनाथ से खरीदी थी। तब मुलायम सिंह यादव यूपी के मुख्यमंत्री थे। अखिलेश ने जब प्लॉट ली थी, तब इस जमीन पर मकान बनाये जाने की इजाजत मिली थी। अखिलेश यादव जब यूपी के सीएम बने तो उन्होंने इसका लैंड यूज बदलवा लिया। इस जमीन पर हेरिटेज होटल बनाने की इजाजत ले ली गई।