Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

शेयर बाजार में आई सेंसेक्स 200 अंक ऊपर उछाला

Posted at: Sep 6 2019 11:14AM
thumb

मुंबई। बाजार की तेजी के साथ शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान में खुले हैं। सेंसेक्स 0.45 परसेंट की तेजी के साथ 36,809 के स्तरों पर खुला है। वहीं निफ्टी भी 0.37 की तेजी के साथ 10,888 के स्तरों पर खुला है। शुक्रवार को रुपये की हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 0.06 परसेंट कमजोरी के साथ 71.89 के स्तरों पर खुली है। शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट का दौर देखने को मिला।

निफ्टी लगभग गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में 80.32 फीसदी की गिरावट आई और यह 36,644.42 पर बंद हुआ। निफ्टी में सिर्फ 3.20 की बढ़ोतरी देखने को मिली और यह 10,847.90 पर बंद हुआ। 1433 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई और 990 शेयरों में गिरावट आई। 133 शेयरों मे कोई परिवर्तन नहीं हुआ। टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, ओएनजीसी, बीपीसीएल और यस बैंक के शेयरों में निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। वहीं एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, टीसीएस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।