Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

287 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

Posted at: Oct 23 2018 6:41PM
thumb

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 287.15 अंकों की गिरावट के साथ 33,847.23 पर और निफ्टी 98.45 अंकों की गिरावट के साथ 10,146.80 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 198.5 अंकों की गिरावट के साथ 33,935.88 पर खुला और 287.15 अंकों या 0.84 फीसदी गिरावट के साथ 33,847.23 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,073.92 के ऊपरी और 33,742.75 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 124.40 अंकों की गिरावट के साथ 13,834.50 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 167.71 अंकों की गिरावट के साथ 13,637.17 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 92.65 अंकों की गिरावट के साथ 10,152.60 पर खुला और 98.45 अंकों या 0.96 फीसदी गिरावट के साथ 10,146.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,222.10 के ऊपरी और 10,102.35 के निचले स्तर को छुआ।