Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

जानिए राशि अनुसार कौन सा रत्न आपके लिए होगा शुभ

Posted at: Jun 6 2019 12:48PM
thumb

व्यक्ति के जीवन में रत्नों का विशेष महत्व माना जाता हैं वही शास्त्रों में इस बात का भी जिक्र किया गया हैं कि कुछ ऐसी चीजें हमे हमारे भाग्य के मुताबिक मिलती हैं वही ज्योतिषशास्त्र में भी यही बताया गया हैं कि सबकुछ भाग्य पर ही निर्भर होता हैं। वही अगर किसी मनुष्य का भाग्य उसका साथ देता हैं तो मुश्किल से मुश्किल कार्य भी बहुत ही सरलता से हो जाता हैं वही धन की कभी कमी नहीं होती हैं जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती हैं।
वही व्यक्ति के भाग्य को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी कुण्डली का नवमा घर देखना चाहिए। इस घर में जो राशि होती हैं उस राशि के स्वामी को भाग्य का मालिक माना जाता हैं जेसे कि वृश्चिक लग्न की कुण्डली में नवम घर में कर्क राशि होगी। इस राशि का स्वामी चंद्रमा हैं वही चंद्रमा अगर मजबूत और शुभ स्थिति में होगा तो व्यक्ति को हमेशा ही भाग्य का साथ प्राप्त होता हैं। इसी तरह जिनकी कुण्डली में जो राशि नवम भाव में हो उस राशि के स्वामी ग्रह को मजबूत बनाएं तो भाग्य साथ देने लगता हैं।
ज्योतिषशास्त्र में भाग्य को बलवान बनाकर लाभ पाने के कई सारे उपाय बताए गए हैं एक सरल उपाय यह हैं कि भाग्य के स्वामी ग्रह के मंत्र का नियमित जप करें। जिनके लिए नियमित मंत्र जप करना कठिन हो उनके लिए रत्न धारण करने का उपाय बताया गया हैं।
जानिए भाग्य रत्न -
मेष और वृश्चिक राशि - मूंगा
वृषभ और तुला राशि - हीरा
मिथुन और कन्या राशि - पन्ना
कर्क राशि -  मोती
सिंह राशि- माणिक्य
धनु और मीन राशि - पुखराज
मकर और कुंभ राशि -  नीलम