Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

चांदी की अंगूठी पहनें से होता है नुकसान, इन 3 राशियों वाले को ..

Posted at: Aug 18 2019 11:00AM
thumb

हमारे हिन्दू धर्म में कई ऐसी बातें होती हैं जिनका सीधा सम्बन्ध हमारे जीवन से होता हैबता दे के हमारे हिन्दू धर्म में ग्रहों-नक्षत्रों के साथ-साथ कई और ऐसी चीज़ें और मान्यताएं होती है जिनका सम्बन्ध हमारे जीवन से होता है। हम सभी रत्नों की या धातु की अंगूठी अपनी राशि के अनुसार व कुंड़ली में ग्रहों की स्थिति के आधार पर पहनते हैं।
ऐसे में अंगूठी पहनना महिला हो या पुरूष दोनों को पसंद होता है। ऐसे में कुछ ऐसी धातु हैं जिसकी अंगूठी पहनना हर किसी के बस की बात नहीं है इसलिए अधिकतर लोग चांदी की अंगूठी बनवाते हैं। लेकिन सभी राशि के लोगो के लिए चांदी की अंगूठी पहनना सही नहीं रहता है।
ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसी राशियां है जिनके लिए चांदी की अंगूठी पहना शुभ नहीं होता। आज हम इस लेख में उन राशि के बारे में बता रहे जिनके लिए चांदी की अंगूठी पहनना सही नहीं माना जाता है। ज्योतिष में माना जाता है कि मेष, सिंह और धनु राशि के लोगो को चांदी की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। इन राशि के लोगो के लिए चांदी की अंगूठी पहना शुभ नहीं माना जाता हैं चांदी की अंगूठी पहनना इनको परेशानी में डाल सकता है।  चांदी इन राशि के लोगो के लिए नकारात्मकता प्रभाव डालता है।
जिसके कारण जीवन में परेशानी आती है। ज्योतिषियों का मानना है कि इन राशि के लोगो ने चांदी की अंगूठी पहनी है तो इन लोगों को तुरंत चांदी की अंगूठी उतार लेना लेनी चाहिए। इन राशि के लोग अगर चांदी की अंगूठी पहनते हैं तो इन राशि के लोगो के आय के स्रोत रूक जाते हैं जिसके कारण इन राशि के लोगो को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए इन राशि के लोगो को भूल कर भी चांदी की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए।