Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

इन राशि के लोगों को चांदी का छल्ला पहनने से होते है ये 2 बड़े फायदे..

Posted at: Sep 21 2019 12:16PM
thumb

ज्योतिष शास्त्र, वास्तु शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, ऐसी ही कुछ विधाएं हैं जिनके प्रयोग से हम जीवन में आ रहे संकटों के रुख मोड़ सकते हैं। तकलीफ होने पर लोग इन शास्त्रीय उपायों का प्रयोग करते हैं।, लेकिन पहले भी यदि ये उपाय किए जाएं तो परेशानी का मुख नहीं देखना पड़ेगा। खैर यहां हम आपको  कुछ शास्त्रीय उपायों की चर्चा करने जा रहे हैं। आशा है कि आपको ये उपाय पसंद आएंगे और आप इनका प्रयोग कर अपने जीवन और भी बेहतर बना सकेंगे।
आप सभी को बता दें कि वास्तु में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनसे जीवन में तरक्की के नए-नए रास्ते खुलते हैं. तो आज भी हम आपको एक ऐसा ही उपाय बताने जा रहे हैं जिसको करने से जीवन में आसानी से तरक्की मिल जाएगी. जी हाँ, आइए जानते हैं वह उपाय अगर चांदी धारण किया जाए तो इससे हमारे ग्रह मजबूत बनते हैं, आज हम आपको चांदी के इस्तेमाल से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी देने वाले हैं, अगर आप इसके फायदों के बारे में जानेंगे तो आप चांदी का प्रयोग अवश्य करने लगेंगे।
आइए जानते हैं चांदी से मिलने वाले फायदों के बारे में अगर आप चांदी का छल्ला अपने हाथ की सबसे छोटी अंगुली में पहनते हैं तो इससे आपकी बंद किस्मत खुल सकती है, चांदी के छल्ले का इस्तेमाल आमतौर पर चंद्र ग्रह के लिए किया जाता है, जिन व्यक्तियों का मन चंचल होता है और जिन लोगों को गुस्सा अधिक आता है, अगर वह चांदी का छल्ला धारण करें तो इससे उनको फायदा मिलेगा, इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है, इसके अलावा चांदी का छल्ला अगर आप धारण करते हैं तो इससे आपका भाग्य चमक सकता है क्योंकि इसको धारण करने से शुक्र ग्रह मजबूत बनता है, जिससे आपके सभी बिगड़े हुए कार्य बनने लगते हैं।
पहला फायदा- बिजनेस तेजी से आगे बढ़ने लगता है। घर में शांति बनी रहती है। स्वास्थ्य अच्छा रहता है। मानसिक तनाव कम होता है। धन का लाभ होता है।
दूसरा फायदा- नौकरी की समस्या हल हो जाती है। लोगों का नजरिया आपके प्रति बदल जाता है। आपका सम्मान बढ़ जाता है। दांपत्य जीवन की सारी समस्याएं भी समाप्त हो जाती हैं।
हम जिन राशियों की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि कर्क, सिंह, मिथुन और वृष राशियां हैं