Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

खेल

सानिया मिर्जा का इस अभिनेता का साथ चल रहा था अफेयर

Posted at: Oct 16 2019 2:33PM
thumb

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी शोएब मलिक के साथ टेनिस स्टार सानिया मिर्जा निकाह करने से पहले वे एक बॉलीवुड अभिनेता को भी डेट कर चुकी हैं। सानिया मिर्जा का बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर के साथ अफेयर था। शाहिद अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। वो जिस भी एक्ट्रेस के साथ काम करते थे, उसके साथ उनका नाम जुड़ जाता था। 
शाहिद कपूर ने कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट किया है। हालांकि सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा के साथ भी उनके अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी है। खबरों की मानें, तो दोनों ने लगभग 6 महीने तक एक-दूसरे को डेट किया था। भारत की टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा और बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर एक दोस्त की पार्टी में मिले थे।
दोनों लोगों की आपस मे बातें हुई और दोनों एक अच्छे दोस्त बन गए थे। इसके बाद बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और भारत की टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा को पसंद करने लगे और एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप मे आ गए थे। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया था। लेकिन कुछ दिन बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था, और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। फिलहाल अब भारत की टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपनी शादीशुदा ज़िंदगी में बेहद खुश हैं।