Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद संन्यास ले लेंगी वोज्नियाकी

Posted at: Dec 7 2019 6:26PM
thumb

कोपेनहेगन। पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी 2020 के पहले ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद संन्यास ले लेंगी। आूस्ट्रेलियन ओपन 20 जनवरी से दो फरवरी तक खेला जाएगा। 29 वर्षीय वोज्नियाकी ने इंस्ट्राग्राम पर यह घोषणा की। वोज्नियाकी 2005 में प्रोफेशनल  बनी थीं।

वोज्नियाकी ने यह घोषणा करते हुए कहा कि वह पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी डेविड ली से शादी के कारण टेनिस से संन्यास ले रही हैं। वोज्नियाकी ने अपने शानदार करियर में 30 डब्लूटीए एकल खिताब जीते, वह 71 सप्ताह तक नंबर एक खिलाड़ी रहीं और उन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता। उन्होंने अपने करियर में तीन करोड़ 52 लाख डॉलर की कमाई की।