Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

खेल

सेरेना विलियम्स को हराकर एंजेलिक केर्बर ने जीता ग्रैंड स्लैम

Posted at: Jul 15 2018 12:50PM
thumb

लंदन। वर्ल्ड नंबर-10 जर्मनी की एंजेलिके केर्बर ने शनिवार को अमेरिका की सेरेना विलियम्स को 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से रोक कर दिया। केर्बर ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विबंलडन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में सेरेना को हरा दिया। केर्बर ने 23 ग्रैंड स्लैम और 7 बार की विबंलडन विजेता सेरेना को महज एक घंटे 5 मिनट तक चले मैच में सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से खिताबी शिकस्त दी। यह केर्बर का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।