Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

खेल

रोजर फेडरर ने खाई मछली की आंखे

Posted at: Sep 18 2018 11:01AM
thumb

मुंबई। 20 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने स्विट्जरलैंड की एल्प्स पर्वत श्रंखला की रोमांचक यात्रा की, बफीर्ले झरनों का सामना किया, मछली की आंखें खाईं और बफीर्ले पहाड़ पर बैठकर पिंग पोंग मैच खेला। फेडरर ने विश्व प्रसिद्ध रोमांच प्रेमी और बेस्ट सेलिंग लेखक बेयर ग्रिल्स के साथ इस रोमांचक यात्रा का मजा लिया।
फेडरर का यह रोमांचक सफर डिस्कवरी चैनल इंडिया के रनिंग वाइल्ड विथ बेयर ग्रिल्स नाम की नई सीरीज का हिस्सा था। यह एक रियलिटी शो है, जिसमें ग्रिल्स सभी हस्तियों को एक रोमांचक सफर पर ले जाएंगे और इस दौरान उनकी जंगल में रहने और वहां पर अपना अस्तित्व बनाए रखने की कुशलता की जांच करेंगे।