Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

पेरिस पहुंची ये टीवी अभिनेत्री - शेयर की ये खूबसूरत तस्वीरें

Posted at: Jun 3 2019 6:14PM
thumb

मुंबई। टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति इन दिनों मुंबई की गर्मी से दूर यूरोप में हैं। सुरभि वहां के सुहावने मौसम का खूब मजा ले रही हैं। 29 मई को सुरभि ज्योति का जन्मदिन था। वो वहां अपना जन्मदिन मनाने गई हैं। सुरभि ज्योति 31 साल की हो गई हैं।
पहले वो स्विटजरलैंट घूम रही थीं लेकिन अब वो पेरिस रवाना हो गईं हैं। टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो 'नागिन 3' 26 मई को खत्म हो गया है। रविवार को नागिन 3 का फिनाले एपिसोड टीवी पर दिखाया गया था, जिसमें तीसरे सीजन के साथ-साथ पहले के दो सीजन के किरदार भी नजर आए थे। सीरियल से फुर्सत मिलने के बाद वो यात्रा पर निकल गईं हैं।