Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

सीढ़ियों से नीचे गिरी ये टीवी अभिनेत्री - नाक-पैरों में आई चोट

Posted at: Sep 9 2019 1:51PM
thumb

मुंबई। अभिनेत्री अशनूर कौर शूटिंग के दौरान घायल हो गई। टेलीविजन शो अशनूर कौर 'पटियाला बेब्स' के सेट पर सीढ़ियों से नीचे गिरकर घायल हो गईं। 16 साल की अभिनेत्री को गिरने की वजह से नाक और पैरों में चोट आई है।
यह घटना शो की शूटिंग के दौरान हुई, जब अशनूर सीढ़ी के किनारे पर खड़ी थीं और अचानक फिसलकर नीचे गिर गईं। वह हालांकि शुक्रवार को डांस सीक्वेंस की शूटिंग के लिए काम पर लौट आईं। रिपोर्ट के मुताबिक अशनूर के साथ यह हादसा तब हुआ जब वह सीढ़ी के किनारे पर खड़ी थीं। अचानक उनका फिसली और नीचे गिर गईं। 
अशनूर डांस सीक्वेंस की शूटिंग के लिए काम पर लौट आई हैं। इस हादसे के बारे में इंटरव्यू के दौरान अशनूर ने कहा- 'मुझे कुछ मिनटों तक कुछ महसूस ही नहीं हुआ। मैं कई सीढ़ियां लुढ़कती रही। मेरी नाक और पैरों में चोट आई है। शो चलना चाहिए। दुघर्टना जीवन का एक हिस्सा है। इसके लिए शो बंद नहीं कर सकती।' 
आपको बता दें, अशनूर कौर महज 16 साल की हैं। अशनूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में 'झांसी की रानी' सीरियल से की थी। इसके बाद 'साथ निभाना साथिया', 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा', 'देवों के देव महादेव', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'महाभारत' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 
अशनूर ने कहा, 'दुर्घटना एक पल में ही हुई और मुझे कई मिनटों तक कुछ भी महसूस नहीं हुआ। मैं काफी सीढ़ियां लुढ़कती हुई नीचे गिरी जिससे मेरी नाक और पैरों में चोट आई है। मुझे लगता है कि शो चलना चाहिए। दुर्घटना जीवन का एक हिस्सा है। इसके लिए शो बंद नहीं कर सकती।