Thursday, 18 April, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

शादी के बंधन में बंध गईं ये रिश्ता क्या कहलाता है कि अभिनेत्री

Posted at: Oct 15 2019 2:49PM
thumb

मुंबई। टीवी सीरीयल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह शादी के बंधन में बंधन में बंध गईं। उन्होंने सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग सात फेरे लिए। शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में हुईं। इस शादी को भव्य बनाने के लिए सतपाल महाराज ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। बता दें मोहिना ने इसी साल 8 फरवरी को सुयश से सगाई की थी। सगाई की रस्मों का आयोजन रीवा में हुआ था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं।
मोहिना ने एक बैचलर पार्टी का भी आयोजन किया था। यह पार्टी एम्सटर्डम में रखी गई थी। जानकारी के मुताबिक शादी के बाद मोहिना अभिनय के करियर को अलविदा कह देंगी। मोहिना ने बताया कि 'शादी के बाद मैं मुंबई और अभिनय दोनों को छोड़ दूंगी। मेरी जिंदगी 180 डिग्री बदलने वाली है। मैं खुश होने के साथ थोड़ी सी परेशान भी हूं।