Tuesday, 23 April, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

इस अभिनेत्री की खूबसूरती देख दीवाने हुए लड़के

Posted at: Oct 20 2019 1:43PM
thumb

मुंबई। स्टार प्लस के पापुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री शिवांगी जोशी की कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन तस्‍वीरों को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्‍वीरों को देखकर शिवांगी जोशी के फैंस काफी दीवाने हुए जा रहे हैं। शिवांगी टीवी की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है l
दर्शक इनके द्वारा निभाए गए किरदार को बेहद पसंद करते हैं। इन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत बहुत ही छोटी उम्र में की थी। उन्होंने ज़ी टीवी के शो 'खेलती है ज़िंदगी आंख मिचोली' में एक मामूली सा किरदार निभाया था। जिसके बाद उन्होंने बेइंतेहा, बेगूसराय, ये है आशिकी, प्यार तूने क्या किया जैसे कई सुपरहिट शो में अभिनय किया है।