Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

अभिनेता को लगा जोरदार करंट, कहा - मैं मर जाता....

Posted at: Nov 29 2019 12:51PM
thumb

मुंबई। टीवी शो विद्या की शूटिंग के दौरान इलेक्ट्रिक करंट से घायल हुए थे एक्‍टर नमिश तनेजा उन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भी भर्ती कराया गया था। नमिश ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। शो की शूटिंग के दौरान इलेक्ट्रिक शॉक लगे। जिसके कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा। दरअसल शो में शॉक का सीन दिखाना था। लेकिन सच में उन्हें करंट लग गया।  
टेलीचक्कर के मुताबिक, शो की शूटिंग के दौरान उन्हें शॉक लगा है। जिसके बाद नमिश को टेकअप के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है। अभी तक नमिश की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नही आई हैं। दरअसल शो में एक सीन था जिसमें नमिश को कई बार करंट लगाना था। लेकिन झूठ नहीं बल्कि उन्हें वास्तव में ही करंट लग गया। कैसे उसे इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं।.
जानकारी के मुताबिक नमिश तनेजा के शो विद्या की शूटिंग एक अस्‍पताल में होनी थी। शो में ऐसा दिखाया जाना था कि एक सीन में उन्‍हें इलेक्ट्रिक शॉक लग जाता है। लेकिन जब शूटिंग हो रही थी तो उस दौरान उन्‍हें असल में बिजली का तेज करंट लग गया।. वह इसकी चपेट में आकर घायल हो गए थे। इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। अब उन्‍हें अस्‍पताल से छुट्टी मिल गई है।