Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा ने की सगाई!

Posted at: Feb 13 2018 12:15PM
thumb

मुंबई। कलर्स के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 11 में अपने प्रेम किस्सों के लिए मशहूर बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा शो खत्म होने के बाद भी एक रिलेशनशिप में हैं। दोनों 'बिग बॉस' के बाद भी एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते हैं। हाल ही में पुनीश ने बंदगी को हीरे की अंगूठी तोहफे में दी है। तभी से यह अफवाहें आ रही हैं कि पुनीश और बंदगी ने सगाई कर ली है। वैसे बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद ही पुनीश के घर वालों ने बंदगी को अपना लिया था। बता दें बंदगी ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है।
बॉयफ्रेंड पुनीश ने उनके इस बर्थडे को काफी यादगार बनाया। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए एक महंगी हीरे की अंगूठी गिफ्ट की, जिसे लेकर बंदगी फूले नहीं समां रही हैं। बंदगी ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी इस अंगूठी की तस्वीर को शेयर किया है। बंदगी और पुनीश बिग बॉस में अपनी लव स्टोरी को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। दोनों की लवलाइफ 'बिग बॉस' के घर में चर्चा का विषय बनी हुई थी।
हिना खान, शिल्पा शिंदे और अर्शी खान ने बंदगी और पुनीश की केमिस्ट्री को फेक बताया था, लेकिन बंदगी और पुनीश दोनों ही सीरियस रिलेशन में है। दोनों ने अपनी फॅमिली को अपने रिश्ते के बारे में बताया है। पुनीश पहले से ही शादीशुदा हैं। फिलहाल, वे अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने की तैयारी में हैं।