Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

टीवी की इस हॉट एक्ट्रेस ने किया पोल डांस, देखें वीडियो

Posted at: Feb 16 2018 1:01PM
thumb

मुंबई। टीवी शो 'मे आई कम इन मैडम' में अपनी अदाओं से लोगों को रिझाने वाली एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने एक बार फिर लोगों को अपना कायल बना दिया है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नेहा पोल डांस करती हुई नजर आ रही हैं। नेहा अपने मेकओवर को लेकर पहले ही काफी चर्चा में रह चुकी हैं। आजकल पोल डांस को फिटनेस के रूप मे भी देखा जाता है।
तभी तो नेहा भी खुद को फिट रखने के लिए इसी प्रैक्टिस का सहारा ले रही हैं। खास बात यह है कि नेहा के इस डांस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लाइफ ओके के सीरियल 'मे आई कम इन मैडम' में संदीप आनंद, नेहा पेंडसे और सपना सीकारवर लीड रोल में थे। इस शो में नेहा ने मैडम संजना का रोल किया था। उन्होंने एक ऐसे बॉस का किरदार निभाया जो अपने सहकर्मियों के साथ अक्सर फ्लर्ट किया करती हैं।