Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

मिर्जापुर में ताजिया बिजली के तार से छूने पर दस लोग झुलसे

Posted at: Sep 11 2019 1:50AM
thumb

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के मडिहान क्षेत्र में मंगलवार शाम बसही गांव में मोहर्रम के पर ताजिया ले जाते समय अधिक ऊंचाई के कारण वह बिजली के तार से छू गया और करंट उसमें करंट आने से दस लोग झुलस गये हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार बसही गांव में  ताजिया दफनाने के लिए ले जाया जा रहा था। अचानाक ताजिया उच्चशक्ति के तार से छू गया और उसके करंट प्रवाहित होने से उसके ले जा रहे दस लोग झुलस गये। 

सभी लोगों को मडिहान स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी थी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अवधेश पाण्डेय सहित अन्य कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। दूसरी घटना जिले चील्ह में घटी है। पुलिस ने बताया कि ताजिया दफने के लिए उठे जुलूस में आपसी विवाद में तलवार बाजी मे दो लोग घायल हो गये। उन्हें वाराणसी भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।