Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

गंगा यात्रा पहुंची गाजीपुर, किया गया विधि विधान से गंगा पूजन

Posted at: Jan 28 2020 3:17PM
thumb

गाज़ीपुर। बलिया से 27 जनवरी को शुरू हुई गंगा यात्रा मंगलवार को गाजीपुर पहुंची जहां शहर के कलेक्टर घाट पर गंगा पूजन किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि गंगा यात्रा सोमवार देर शाम गाजीपुर पहुंची। रात्रि विश्राम के बाद सुबह शहर के कलेक्टर घाट पर गंगा पूजन किया गया। गंगा पूजन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही और अनिल राजभर मौजूद थे। घाट पर पूरे विधि विधान से गंगा पूजन किया गया।
इस मौके पर  प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि गंगा यात्रा के जरिये निर्मल और अविरल गंगा के साथ साथ गंगा किनारे बसे शहरों, गांवों का आर्थिक विकास करने की सरकार की योजना है। उन्होने दावा किया कि अर्थ गंगा अभियान का जल्द ही असर दिखेगा। उन्होने दावा किया कि सरकार गंगा के निर्मलीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।  गंगा पूजन के बाद यात्रा आगे के लिये रवाना हुई। गंगा यात्रा गाजीपुर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुये सैदपुर पहुंचेगी। जहां नेशनल टाउन इंटर कालेज में गंगा यात्रा में शामिल नेता संवाद कार्यक्रम करेंगें। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या शामिल होंगे।