Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

मुख्यमंत्री पद जाने के बाद से अवसाद में हैं अखिलेश : मौर्य

Posted at: Jan 28 2020 3:19PM
thumb

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अघ्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री पद जाने के बाद वो अवसाद में चले गये हैं। यहां एक निजी कार्यक्रम में आये श्री मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पद जाने के बाद से ही यादव अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। सच्चाई को जाने बिना ही वो कुछ भी बोल देते हैं । अवसाद में गया व्यक्ति ही ऐसी बातें करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही पिछड़ो की असली हितैषी है।
अखिलेश यादव बतायें कि अपने परिवार के ही किसी सदस्य को ही कब उपमुख्यमंत्री बनाया है । किसी और की तो बात ही अलग है। उन्होने कहा कि पोपुलर फ्रंट आफ इंडिया :पीएफआई: सि­मी का दूसरा रुप  हैं। पीएफआई का कार्य केवल देश में अराजकता फैलाना है। जांच हो रही है जो  भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा गंगा सफाई के कृतसंकल्पित है। इसके पहले की सरकारें केवल गंगा  सफाई के नाम पर सरकारी खजाने को लूटने का काम करती थी।
मंगलवार की सुबह मौर्या भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नवीन श्रीवास्तव  के पैतृक आवास झुन्­नूलाल चौराहा पहुंचे। वहां पर उन्­होने नवीन  श्रीवास्­तव के चाचा स्­व. ललित मोहन श्रीवास्­तव के चित्र पर पुष्­पांजलि  अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शोकाकुल परिवार को ढांढस बधाया।