Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

उत्तर प्रदेश

महिला वकील को बंधक बनाकर 2 सप्ताह तक किया रेप

Posted at: Feb 19 2018 5:10PM
thumb

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक महिला वकील को बंधक बनाकर एक सफ्ताह तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला मुंबई हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करती है। आरोपी युवक भी मुंबई में सैलून चलाता है। फिलहाल महिला वकील की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के नहटौर थाना क्षेत्र का है. यहां का रहने वाला फैसल पीड़िता को बहन की शादी के बहाने बिजनौर लेकर आया था। पीड़ित महिला के मुताबिक उसे यहां बंधक बनाकर एक सफ्ताह तक दुष्कर्म किया गया। यहीं नहीं उसका धर्म परिवर्तन कराने की भी तैयारी थी।
 
दरअसल नहटौर के मोहल्ला इमामबाड़ा का रहने वाला फैसल मुम्बई में सैलून की शॉप चलता है। इसी दौरान उसकी दोस्ती एक लेडी वकील से हो गई। जो  मुंबई हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करती है। फैसल की बहन की शादी 22 फरवरी को होनी थी। इसी शादी में शामिल होने के बहाने फैसल पीड़िता को एक सप्ताह पहले अपने साथ घर लेकर आया था। महिला वकील के अनुसार उसने उसे बंधक बनाकर एक सप्ताह तक रेप किया। किसी तरह उसके चंगुल से छुटकर पीड़िता ने नहटौर थाने में रेप की रिपोर्ट लिखवाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।