Tuesday, 23 April, 2024
dabang dunia

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता की तबीयत बिगड़ी

Posted at: Mar 13 2018 10:05AM
thumb

देहरादून। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट को सोमवार को डिहाईड्रेशन होने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि, उनकी स्थिति में अभी सुधार है।
 
यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के पिता 85 वर्षीय आनंद सिंह की हालत बिगड़ने पर सोमवार को करीब पौने पांच बजे के आसपास हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के इमरजेंसी में लाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया।
 
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साक डॉ. अकरम की देखरेख में सीएम योगी का उपचार किया जा रहा है। अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी केसी जोशी ने बताया कि सीएम योगी के पिता को डिहाईड्रेशन की वजह से हिमालयन अस्पताल लाया गया है।